कोटा में होगी कृषि संबल ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीटिंग

इस वर्ष ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीटिंग कोटा में 24 मई से 26 मई तक होगी

Scroll down for more.!

कोटा: ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीटिंग 2017 का आयोजन कोटा में 24 मई से 26 मई तक आरएसी मैदान पर होगा।

राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान यह घोषणा की| उन्होंने कहा गत वर्ष नवंबर में जयपुर में आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मिलो 2016 के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा की थी कि राज्य में विभागीय स्तर पर ग्राम (जिआरएएम) सभा आयोजित की जाएगी।

जिआरएएम कोटा संयुक्त रूप से राजस्थान सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित किया जाएगा।  

वैश्विक स्तर पर होने वाले इस अवसर पर 30,000 किसानों की उपस्थिति होने की उम्मीद हैं| कोटा में होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक में कई समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की जाएगी जैसे किस प्रकार उत्पाद के मूल्य में वृद्धि, प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना, एवं अन्य प्रयासों से किसानों को अधिकतम लाभ प्राप्त करा सके। इस अवसर पर कृषि, बागवानी और पशुपालन के क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

See Also