ग्राम कोटा-2017 का भव्य समापन

ग्राम कोटा के अंतिम दिन हुआ किसानों व पशुपालकों का सम्मान

Scroll down for more.!

कोटा: तीन दिवसीय कृषि सम्मेलन, राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक मीट 2017, का समापन कोटा में शुक्रवार शाम को हुआ|

तीन दिन तक चले इस सम्मेलन में ₹ 955 करोड़ मूल्य की 21 परियोजनाओं के समझौता ज्ञापन  à¤¹à¤¸à¥à¤¤à¤¾à¤•्षरित किये गये| इस दौरान किसानों के अतिरिक्त कृषक महिलाओं और बच्चों ने भी तकनीकी जानकारीयां प्राप्त की| सम्मेलन के दुसरे दिन किसानों व पशुपालकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमे एमएफबी बैण्ड के कलाकारों ने भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी|

कार्यक्रम के अंतिम दिन राजनेताओं ने उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसानों और पशुपालकों को सम्मानित भी किया। प्रभुलाल सैनी ने कार्यक्रम में आए 30 हजार किसानों को आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया की उनके द्वारा दिए गये सुझावों पर जल्द ही कार्य किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कृषि मंत्री द्वारा लिखी गयी किताब का विमोचन भी किया गया| कार्यक्रम के समापन के दौरान केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, सांसद ओम बिरला, यूआईटी चेयरमेन रामकुमार मेहता सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे|

See Also