सरकार की मंशा आमजन को राहत पहुँचाना: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने कहा है कि सरकार की मंशा ‘लोक अदालत : न्याय आपके द्वार-2018’ जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा आमजन को लाभान्वित करना है।

Scroll down for more.!

गुप्ता शुक्रवार को शासन सचिवालय के एनआईसी सेंटर में ‘लोक अदालत : न्याय आपके द्वार-2018‘ अभियान के संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये चर्चा कर रहे थे। उन्होंने जिला कलेक्टरों से समर्पण की भावना और युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में संपूर्ण प्रचार-प्रसार करने, अभियानों में विधायक, सांसद, जिला प्रमुख, संरपच, पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल करने, अभियान की पूर्व तैयारी करने और अधिक से अधिक मामले निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने इस अवसर पर सभी संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टरों से सीधे संवाद कर अभियान से जुड़ी तैयारियों और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कम प्रगति वाले जिलों को ज्यादा से ज्यादा केसेज सुलझाने के निर्देश दिए और बेहतर प्रदर्शन वाले जिला कलेक्टरों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अभियान से पहले भी क्षेत्रों में दौरे करके उनकी समस्याओं को जानने और सुलझाने की प्रक्रिया भी शुरू करें। जितने ज्यादा लोगों के काम इन अभियानों में होंगे, उतनी ही जनता को राहत मिलेगी।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also