राज्यपाल व मुख्यमंत्री का झालावाड़ दौरा

इस दौरान उन्होंने मनोहर थाना खेल मैदान में महारानी अवंति बाई लोधी की मूर्ति का अनावरण किया।

Scroll down for more.!

राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को झालावाड़ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मनोहर थाना खेल मैदान में महारानी अवंति बाई लोधी की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह में हजारों लोग मौजूद थे।

समारोह में मुख्यमंत्री ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि महारानी अवंती बाई जैसी वीरांगना हमारे देश में भी हैं। उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। रानी अवंतीबाई ने हमारे देश के लोगों का मस्तक हमेशा ऊंचा रखा। इनका जीवन राष्ट्र को समर्पित है। हमें इनसे सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झालावाड़ ने बहुत कुछ दिया है। यह अपने आप में मिसाल है। मैं इसे कभी नहीं भूल सकती हूं। झालावाड़ के लोगों के प्यार की वजह से ही मैं मुख्यमंत्री बनी हूं। उन्होंने बताया कि मनोहरथाना क्षेत्र में हमने लगातार विकास किया है। परवन नदी पर भी पुल का निर्माण कार्य जारी है। झालावाड़ रेल लाइन से भी जुड़ा है। हमने मेहनत करके झालावाड़ के एक-एक व्यक्ति तक फायदा पहुंचाया है। झालावाड़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also