पोकरण की बालिकाओं को राजकीय कन्या महाविद्यालय का सौगात

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट में पोकरण की बालिकाओं को राजकीय कन्या महाविद्यालय की घोषणा कर बड़ी सौगात दी थी, जिसका आज पोकरण विधायक शैतान सिंह राठौड़ ने फीता काटकर विधिवत उद्धाटन किया.

Scroll down for more.!

अब बालिकाओं को शहर में सुरक्षित शिक्षा मिल पाएगी, जिससे बालिकाओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है. उन्होंने मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक का आभार प्रकट किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोकरण के विधायक रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका ईओ जोधाराम बिश्नोई रहे. इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन मे कहा कि आज के युग में बालिकाओं को शिक्षा की अति आवश्यक है. बालिकाएं पढ़ लिखकर देश के विकास में अहम योगदान करेंगी.

राज्य सरकार बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पालिका ईओ ने कहां कि पालिका की ओर से जल्द ही नए कन्या महाविद्यालय के लिए जमीन आवंटित कर महाविद्यालय को सहयोग किया जाएगा.

अभी कन्या महाविद्यालय का अस्थायी रूप से संचालन बंद पड़े बालिका विद्यालय में किया जाएगा, लेकिन जल्द ही नये भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर भवन स्वीकृत करवाने के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा. यहां कन्या महाविद्यालय की काफी जरूरत थी जिसको विधायक के प्रयासों से पूरा किया गया.

कार्यक्रम में पोकरण महाविद्यालय के प्राचार्य एनके व्यास, पूर्व प्राचार्य जगदीश टावरी, छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष उम्मेद सिंह झलोड़ा, भाजपा उपाध्यक्ष रमेश टावरी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल व्यास, पोकरण युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामलाल माली व कई गणमान्य नागरिक व महिलाएं मौजूद रहे.

Tags

See Also