स्वर्ण पदक विजेता कांस्टेबल नरेश कुमार को पुलिस विभाग ने किया सम्मानित

नरेश कुमार कांस्टेबल, आरमोरर ने 17वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2016 के इवेन्ट 300 गज प्रोन पोजीशन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

Scroll down for more.!

पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह ने पुलिसकर्मियों द्वारा डयूटी के दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप एवं पदोन्नति के लिए गठित खेल कमेटी की अभिशंषा पर जयपुर आयुक्तालय के पुलिसकर्मी नरेश कुमार कांस्टेबल, आरमोरर को विशेष पदोन्नति देकर सम्मानित किया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं मुख्य खेल अधिकारी ओ.पी. गहलोत्रा ने शुक्रवार को बताया कि जयपुर आयुक्तालय के नरेश कुमार कांस्टेबल, आरमोरर ने 17वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2016 के इवेन्ट 300 गज प्रोन पोजीशन में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखने में अमिट छाप छोड़ी है।

गहलोत्रा ने बताया कि नरेश कुमार ने पूर्व में भी खेल जगत में अपना और विभाग का नाम रोशन किया है, इसलिए विभाग द्वारा नरेश कुमार को कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर विशेष पदोन्नति प्रदान कर विभाग ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को सराहा है, ताकि अन्य पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्यों की प्रेरणा मिल सकें।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also