147 दिनों से कर रहे साइकिल यात्रा,साइकिल चलाकर दे रहे श्रद्धांजलि

Patrika news network Posted: 2017-03-15 10:01:30 IST Updated: 2017-03-15 10:01:30 IST

Scroll down for more.!

जयपुर

 à¤†à¤œà¤¾à¤¦à¥€ के बाद शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने निकले सेना से रिटायर्ड मेजर जनरल सोमनाथ झा पिछले 147 दिनों से साइकिल चला रहे हैं।नसीराबाद से जयपुर पहुंचे झा ने बताया कि 19 अक्टूबर 2016 से वह साइकिल चला रहे हैं। तब से उन्होंने करीब 34 हजार मिनट साइकिल चला ली है। आजादी के बाद से अभी तक करीब 21 हजार जवान शहीद हुए हैं।

 à¤à¤¸à¥‡ में प्रति जवान दो मिनट के हिसाब से वह साइकिल चलाएंगे। वह करीब 42 हजार मिनट साइकिल से यात्रा करेंगे। हरियाणा के अम्बाला केंट से शुरू हुई यात्रा 25 राज्यों से होकर निकल चुकी है। यात्रा 29 प्रदेशों से होकर गुजरेगी। वह गुरुवार को सीकर के लिए रवाना होंगे। उनकी यात्रा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड भी जाएगी। अप्रेल में नई दिल्ली में यात्रा सम्पन्न होगी। झा ने बताया कि साइकिल चलाना सही में मेडिटेशन है। 

बंगाल निवासी झा ने बताया कि उनका परिवार पिछले तीन पीढिय़ों से सेना में है। रिटायरमेंट के पहले से उन्हें साइकिल चलाने को लेकर पैशन था। उन्होंने जीवन के 37 साल सेना की सर्विस की। जब भी किसी शहीद के परिजनों से मिलते थे तो उन्हें यही लगता था कि उनके लिए कुछ किया जाना चाहिए। ऐसे में उन्होंने साइकिल चलाकर श्रद्धांजलि देने का सोचा।

See Also