गणगौर पर हुई खास पूजा, बच्चों को बनाया दुल्हा दुल्हन

Amar Ujala Mar 20, 2017, 17:05 IST

Scroll down for more.!

राजस्थान में इन दिनों गणगौर उत्सव की धूम है। घरों में सुबह से ही गौर गौर गणपति की गूंज सुनने को मिल रही है। सोमवार को गणगौर की पूजा बहुत खास रही। चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानी गणगौर पूजा के आठवें दिन विशेष पूजा की गई। इसमें जहां सुबह-सुबह गणगौर माता का पूजन किया गया, वहीं दिन में छोटे छोटे बच्चों को दुल्हा दुल्हन बनाकर बाग बगीचों की सैर करवाई गई।

शहर के बागबगीचों में सुबह से ही गणगौर पूजने वाली महिलाओं की टोलियों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसमें जयपुर में रामनिवास बाग, गोविंद देव जी मंदिर, जयनिवास उद्यान, पौंडरिक पार्क, गुलाब उद्यान, नेहरु गार्डन समेत कई इलाकों में गणगौर पूजा करने वाली महिलाएं पहुंची। उनके साथ दुल्हा दुल्हन बनी बच्चियां भी थी। यहां पर महिलाओं ने माता गणगौर के गीत गाए, वहीं सुहाग की लम्बी उम्र की कामना भी की।

See Also