गांधी जयंती कल, युवा पीढ़ी को बापू के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

2 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन विश्व अहिंसा दिवस भी मनाया जा रहा है।

Scroll down for more.!

2 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन विश्व अहिंसा दिवस भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल सहित अन्य नेताओं ने आज की युवा पीढ़ी को बापू उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया है। अपने संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि गांधीजी शोषणमुक्त समतायुक्त परस्पर- पोषक समाज के प्रबल हिमायती थे। उनका मानना था कि राजसत्ता और अर्थसत्ता के विकेन्द्रीकरण के बिना आम आदमी को सच्चे लोकतंत्र की अनुभूति नहीं हो सकती।

Read more: शिक्षा के क्षेत्र में 26वें नंबर से दूसरे नंबर पर आया राजस्थान

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और विश्व अहिंसा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, 'बापू ने हमें सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और समरसता का पाठ पढ़ाया। बापू का जीवन-दर्शन सदियों तक मानव जाति का पथ आलोकित करता रहेगा और उनके सिद्धांत तथा आदर्श हमें मुश्किल समय में राह दिखाते रहेंगे।' मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेशवासियों से महात्मा गांधी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतार कर प्रदेश में अमन, चैन और सद्भाव बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया है ताकि प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें।

Read more: धानक्या गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक-संग्रहालय का लोकार्पण

विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंन्द्र सिंह, सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर और सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ सहित अन्य ने भी प्रदेशवासियों को गांधी जयंती पर अपनी शुभकामनाएं दी है।    

Tags

See Also