16 जून से रोज़ बदलेगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने जून 16 से राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दैनिक मूल्य में संशोधन करने का निर्णय लिया है

Scroll down for more.!

जयपुर: राज्य के उदयपुर समेत देश के अन्य 4 शहरों में डायनामिक फ्यूल प्राइस मॉडल का पायलट रन 1 मई से लागू किया गया था| अब इस टेस्ट रन की सफलता के बाद देश भर में इस मॉडल की शुरुआत किये जाने का फैसल लिया गया हैं|

सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने जून के दूसरे पखवाड़े से इस नियम को लागू करने का निर्णय लिया है।

अब तक सरकारी तेल विपणन कम्पनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल), कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों को ध्यान में रखते हुए खुदरा ईंधन की कीमत समीक्षा महीने में दो बार करते आ रही हैं। पर अब इस नये नियम के आने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को प्रतिदिन संशोधित किया जाएगा।

See Also