गांधीनगर अौर दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन होंगे वाई-फाई

Samachar Jagat Apr 10, 2017, 08:29 IST

Scroll down for more.!

जयपुर। à¤¯à¤¾à¤¤à¥à¤°à¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ को डिजीटल प्लेटफार्म से जोड़ने अौर उन्हें बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन प्रदेश के 20 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। इसमें उत्तर-पश्चिम रेलवे के ए-1 अौर ए श्रेणी के स्टेशनों को शामिल किया जाएगा। स्टेशनों पर वाई-फाई उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। रेलवे के उपक्रम रेलटेल अौर गूगल मिलकर ये सुविधा मुहैया करवाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे के 4 स्टेशनों पर अब तक वाई-फाई सुविधा शुरू हो चुकी है। इनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर अौर उदयपुर स्टेशन शामिल हैं। अगले चरण में बीकानेर, जयपुर के गांधीनगर अौर दुर्गापुरा स्टेशन, अलवर , बांदीकुई, फुलेरा, रेवाड़ी, अाबूरोड़, भीलवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़ जक्शन अादि स्टेशन शामिल होंगे। इन सभी स्टेशनों पर यात्री वाई-फाई का उपयोग कर सकेंगे।

See Also