अजमेर में विद्यार्थियों के लिए जूतों का निः शुल्क वितरण

अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा निम्न आय वर्ग के 16,000 विद्यार्थियों को जूते वितरित किये जाएँगे

Scroll down for more.!

अजमेर: अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा अजमेर शहर और आसपास के इलाकों में 16,000 गरीब छात्र छात्राओं को जूते वितरित किये जाएँगे|

गरीब बच्चो में जूते वितरित करने की घोषणा शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनाई और संसदीय सचिव सुरेश रावत ने शुक्रवार को राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में की। उन्होंने कहा की विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सामान्य कल्याण के हित के लिए यह पहल की जा रही हैं|

मंत्री ने ‘मिड डे मील’ को संबोधित करते हुए यह भी कहा की ‘मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अल्पसंख्यक वर्गों के बच्चों के बीच कुपोषण और भूख के मुद्दे को सुलझाने में सफल रहा हैं और अब इसी तर्ज पर  à¤…क्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा जूतों का वितरण करने से विद्यार्थियों के लिए उत्तम जीवनशैली के निर्माण के प्रयासों को प्रगति मिलेगी|

See Also