बांसवाड़ा में कॉलेज की छात्राओं को मिली स्कूटी

हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में देवनारायण स्कूटी योजना एवं मेघावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत शुक्रवार को छात्राओं को फ्री स्कूटी बांटी गईं |

Scroll down for more.!

राजस्थान के बांसवाडा स्थित हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं को फ्री स्कूटी बांटी गईं |

देवनारायण स्कूटी योजना एवं मेघावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत इस स्कूटी वितरण कार्यक्रम में पंचायतीराज राज्यमंत्री धनसिंह रावत, सभापति मंजुबाला पुरोहित मौजूद रहे |

कार्यक्रम में 12 कॉलेज छात्राओं को राज्यमंत्री धनसिह रावत ने स्कूटी की चाबी सौंपीं | स्कूटी मिलने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी छा गई | मुख्य अतिथि पंचायतीराज राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने कहा

कि सोच और सपने बड़े होने चाहिए | राज्यमंत्री रावत ने कहा कि अध्ययन में नियमितता से ही सफलता मिलती है और प्रतिस्पर्धा के युग मे टिके रहने के लिए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के अनुरुप मेहनत करनी होगी |समारोह में प्राचार्य डीके जैन ने स्वागत उदबोधन देते हुए योजना के बारे में जानकारी दी | समारोह के आरम्भ में अतिथियों का कॉलेज स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया |

उल्लेखनीय है कि देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना के तहत राजस्थान मूल की विशेष पिछड़ा वर्ग जाति की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि वितरित की जाती है | इस योजना के मापदंड पूरे करने वाले राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा में पढ़ रही छात्राओं को यह राशि प्रदान की जाती है |

स्त्रोत: न्यूज़ 18

See Also