किसानों के लिए आई खुशखबर, अब आसान हुआ कृषि भूमि पर मकान बनाना

राज्य सरकार की ओर से 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए उक्त भूमि का नि:शुल्क आवासिय कन्वर्जन करने के आदेश जारी किए है।

Scroll down for more.!

राजसमंद. किसानों के लिए एक बहुत अच्छा समाचार है। अब उनको अपने खेतों में मकान का निर्माण करवाना और भी आसान हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए उक्त भूमि का नि:शुल्क आवासिय कन्वर्जन करने के आदेश जारी किए है। इससे जिले के करीब 20 हजार किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।  à¤•िसान इसका उपयोग निवास गृह, पशुपालन, भंडार गृह आदि के लिए उपयोग कर सकते है।

इस सम्बंध में राज्य सरकार के संयुक्त शासन सचिव एसआर पिलानिया की ने प्रदेश के सभी जिला कलक्टरों सात जुलाई 2017 को पत्र लिखा है। आदेशानुसार खातेदार की ओरसे आवेदन करने पर उसका अंकन जमाबंदी में  à¤•िए जाने का प्रावधान किया है तथा 500 वर्ग मीटर भूमिक का नियमानुसार पट्ट भी नि:शुल्क जारी किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संघ व राज्य सरकार के बीच हुए समझौते के अनुसार उक्त आदेश जारी हुए।

भूमि का अंकन जमाबंदी में करने व पट्टा जारी होने से किसानों को मकान का निर्माण करवाने में आर्थिक मदद भी उपलब्ध हो सकेगी। अब उसे मकान बनवाने के लिए  à¤¬à¥ˆà¤‚क या अन्य वित्तीय संस्थानों से नियमानुसार ऋण भी मिलने की संभावना बढ़ी है। वहीं विद्युत कनेक्शन मिलने भी आसानी होगी।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

See Also