अलवर : 100 करोड़ की लागत वाली हाइवे सड़कों का शिलान्यास

क्षेत्र की प्रतापगढ़ से बुर्जा का तिराया एवं झाकड़ी मोड़ से चिलपली मोड़ तक एनसीआरआई योजना के तहत बनने वाली मेघा हाइवे सड़कों का यह शिलान्यास कार्यक्रम प्रतापगढ़ में आयोजित हुआ.

Scroll down for more.!

राजस्थान के सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने सोमवार को अलवर में करीब 100 करोड़ रुपए लागत से तैयार होने वाली सड़कों का शिलान्यास किया.

भडाना ने यहां महाराणा प्रताप खेल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से यह क्षेत्र मुख्य धारा से जुड़ पायेगा. उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित रहे इस क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा विगत 4 वर्षो में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 3 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए.

उन्होंने आगामी बजट में क्षेत्र में प्रतापगढ़ प्राथमिक अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने व कृषि उपज मंडी और प्रतापगढ को उप तहसील बनवाने का आश्वासन दिया.

पंड़ित धर्मवीर शर्मा ने कहा कि विगत 4 वर्षो में क्षेत्र के विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की. इस अवसर पर ग्रामीण, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी उपस्थित थे .

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also