पूर्व सांसद जाखड़ ने रामदेवरा में किया जनरेटर भेंट

पाली के पूर्व सांसद व वरिष्ठ किसान नेता बद्रीराम जाखड़ ने राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव के निज मंदिर रुणिचा पहुंचकर महंत भोमसिंह महाराज के सानिध्य में जनरेटर भेंट कर देश व प्रदेश में सुख शांति की कामना की.

Scroll down for more.!

युवा कार्यकर्ता महेश जाखड़ ने बताया कि भोपालगढ़ से 7 वीं पैदल यात्रा के तहत रामदेवरा पहुंचे पैदल यात्रियों का स्वागत व रामदेवरा में महंत भोम सिंह महाराज के सानिध्य में जनरेटर भेंट करते हुए पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव के मंदिर के दर्शन करने से हर आदमी की मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं. मेरी भी मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर को जनरेटर भेंट किया गया.

इस जेनरेटर की कीमत करीब 9 लाख रुपये है. इस दौरान बड़ी मात्रा में ग्रामीणों ने बाबा रामदेव के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की. इस दौरान पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नीदेवी गोदारा, भोपालगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणराम जाखड़, रामस्वरूप जाखड़, भगीरथ जाखड़, खींवराज सिंह, शेर सिंह डूडी, हरिराम डूडी, रामुराम चौधरी, राजेश जाखड़, जीवनराम जाखड़, किशोर जाखड़, सुरेश पूरी, नारायण कालीराना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

स्त्रोत: राजस्थान खोज खबर

Tags

See Also