जयपुरः 12 अगस्त से रवाना होंगी हज की उड़ानें, 5460 यात्री को करना है सफर

हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने वाले लोगों की रवानगी की तारीख तय हो गई है. इस साल राजधानी जयपुर से हज की पहली उड़ान 12 अगस्त को रवाना होगी.

Scroll down for more.!

राजस्थान में हज यात्रा 2017 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस साल राजधानी जयपुर से हज की पहली उड़ान 12 अगस्त को रवाना होगी. जयपुर से इस साल कुल 11 उड़ानें रवाना होंगी. हर उड़ान से रोजाना करीब 420 हज यात्री हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होंगे.

हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने वाले लोगों की रवानगी की तारीख तय हो गई है. सेंट्रल हज कमेटी की ओर से देश में सभी प्रदेशों के लिए हज की उड़ानों के शिड्यूल को तय कर दिया गया है.

इस साल राजस्थान से जाने वाले हाजियों को 13 उड़ानों के जरिए हज के सफर के लिए जयपुर से जेद्दाह पहुंचाया जाएगा. 12 अगस्त को हज की पहली उड़ान रवाना होगी और हज की उड़ानों का ये सिलसिला 18 अगस्त तक जारी रहेगा.

सभी हज यात्रियों को रवानगी से दो दिन पहले जयपुर में रामगढ़ मोढ़ स्थत हज हाउस पर रिपोर्ट करना होगा. हर उड़ान में 420 हज यात्री सफर-ए-हज पर रवाना होने हैं. करीब 45 दिन जारी रहने वाले हज के सफर के बाद में प्रदेश के हाजियों की वापसी 25 सितम्बर से होगी.

वापसी के वक्त मदीना से जयपुर सीधी उड़ानों के जरिए हाजी अपने वतन पहुंचेंगे. कमेटी ने हज यात्रियों की रवानगी के लिए हज हाउस में सभी तैयारियां कर ली हैं. हज यात्रियों के लिए इस बार बरसात को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टैंट लगाए जा रहे हैं.

स्त्रोत : न्यूज़ 18

See Also