सरकारी महिलाकर्मी ले सकेंगी दो साल की छुट्टी

राजस्थान के सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारी अब अपने बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्ष का अवकश ले सकेंगी ।

Scroll down for more.!

परिवार के प्रति महिलाओं की जिम्मेदारी हमेशा से ही पुरुषों की तुलना में अधिक रही है। चाहे वह गृहणी हो या नौकरीपेशा। इस कारण सरकार नौकरीपेशा महिलाओं को और अधिक राहत देने के लिए कदम उठा रही है।

नौकरीपेशा महिलाओं की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अब राजस्थान में सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं को बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्ष की छुट्टी (सीसीएल) का तोहफा सरकार जल्द ही दे सकती है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के वित्त विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह अवकाश बच्चों की परीक्षा तैयारी और बीमारी पर भी मिल सकेगा। महिलाओं के लिए इस तरह के अवकाश की सिफारिश छठे वेतन आयोग ने की थी, लेकिन राजस्थान सरकार ने इसे लागू नहीं किया था। निर्णय के अनुसार अवकाश पर जाने वाली महिला कर्मचारियों के स्थान पर वैकल्पिक कर्मचारियों की नियुक्ति होगी।

अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही महिला कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह प्रस्ताव केन्द्र सरकार की योजना के अनुरूप ही है। इसमें ज्यादा फेरबदल नहीं किए गए।

स्त्रोत: अमरउजाला, जागरण

See Also