केंद्र सरकार ने 30,000 करोड़ रुपये की राजस्थान कैनाल परियोजना को मंजूरी दी

ईस्ट राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) से राज्य के 13 पूर्वी जिलों को मिलेगी जल समस्या से स्थायी राहत

Scroll down for more.!

जयपुर: राज्य की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक ईस्ट राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी हैं|

30,000 करोड़ रुपये की लागत वाले इस राजस्थान कैनाल परियोजना को पूर्वी राजस्थान में व्याप्त पानी की समस्या का स्थायी समाधान माना जा रहा हैं| इस परियोजना के तहत चंबल नदी के पानी को पूर्व राजस्थान के बुंदी, कोटा, भरतपुर, ढोलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बरन, झलावार, जयपुर, टोंक, दौसा, सीकर और अलवर जिलों में लाने का प्रस्ताव रखा गया था।

राजस्थान जल संसाधन योजना प्राधिकरण के अध्यक्ष, श्रीराम वेदिरे ने कहा’ “हमें ईआरसीपी के लिए सीडब्ल्यूसी से हाइड्रोलॉजी क्लीयरेंस मिल गया हैं। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) आने वाले हफ्तों में पूरी हो जाएगी। अब हम इसे राष्ट्रीय महत्व का एक परियोजना घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेज रहे हैं|”

गौरतलब हैं की ईआरसीपी परियोजना तीन चरणों में लागू की जाएगी व इसके तीसरे चरण से राज्य के अलवर जिले में स्थित दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) को भी बढ़ावा मिलेगा| ऐसा होने से राज्य के युवाओं को रोजगार के कई नए अवसर मिलेंगे|

See Also