15 अगस्त तक पूरा होगा जयपुर का द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट

द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट से जुड़े टाटा प्रोजेक्ट्स ने दावा किया है कि द्रव्यवती नदी सौंदर्यीकरण का पूरा काम तय मियाद तक पूरा कर लिया जाएगा।

Scroll down for more.!

राजस्थान सरकार के सबसे खास प्रोजेक्ट में से एक जयपुर की द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट के 15 अगस्त तक पूरा होने की पूरी-पूरी उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के इस तारीख तक पूरा होने का दावा किया गया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े टाटा प्रोजेक्ट्स ने दावा किया है कि द्रव्यवती नदी सौंदर्यीकरण का पूरा काम तय मियाद में यानी 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें एसटीपी, चैनल वर्क और सिविल वर्क के काम भी शामिल हैं। गुरुवार को टाटा प्रोजेक्टस ने द्रव्यवती को लेकर की गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी है।

प्रेस कांफ्रेंस में टाटा प्रोजेक्टस के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्टस पर काम होने से फ्लड कंट्रोल, प्रदूषण से निजात, सीवरेज ट्रीटमेंट समेत कई लाभ मिलेंगे। 47 किलोमीटर लंबाई वाले इस प्रोजेक्ट में करीब 18 हजार पेड़ भी लगाए जाएंगे जिसमें कुछ वक्त लग सकता है।

इस दौरान जेडीए के अधिकारियों ने बतया कि शहर के हसनपुरा के पास दुर्गा कॉलोनी इलाके के 200 मीटर के क्षेत्र में काम अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली दुर्गा कॉलोनी में पट्टे जारी करने समेत कई मामले लंबित होना है। लेकिन जल्दी ही यहां भी द्रव्यवती नदी का कार्य शुरू हो जाएगा।

Tags

See Also