डुंगरपुर की सौर दीपक परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मानित

डुंगरपुर के कलेक्टर सुरेंद्र सिंह सोलंकी को सौर दीपक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया|

Scroll down for more.!

डुंगरपुर: नई दिल्ली में आयोजित 11वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर, डुंगरपुर के कलेक्टर सुरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी ‘सौर दीपक परियोजना’ के सफल कार्यान्वयन के लिए दिया गया| इस दौरान सौर दीपक परियोजना पर बनी हुई एक डाक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें इसके लाभ एवं प्रभाव को दर्शाया गया था|

इस पहल के तहत डुंगरपुर जिले के दूरदराज इलाकों में रहने वाली गरीब और कम शिक्षित आदिवासी महिलाओं को योजना के हरित उद्यमी बनाया गया| इससे पर्यावरण संरक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के सामाजिक अभियान को भी बढ़ावा मिलता हैं|

अब से पहले जब भी महिला सशक्तिकरण की चर्चा होती थी तब मात्र सिलाई-बुनाई अथवा गृह विज्ञान की विधा का विकल्प ही पेश किया जाता था| ऐसे में जिला कलेक्टर की यह पहल यथार्य में प्रशंसनीय हैं|

सौर दीपक परियोजना से राजस्थान के पिछड़े वर्गों की स्थानीय महिलाओं को सोलर उद्यमी बनकर अपनी आजीविका अर्जित करने के साथ राजीविका के लिए योगदान देने का भी मौका मिला हैं जिसे इस पहल की गहन सफलता माना जा रहा हैं| परियोजना का प्रभाव बढ़ाने के लिए सरकार इन दीपकों के विपणन में सब्सिडी भी दे रही हैं| वही छात्रों और जरूरतमंद लोगों को कम कीमतों पर दीपक वितरित किया जा रहे है, जिससे बड़े पैमाने पर जनता को लाभ हो सके।

See Also