उदयपुर में डिस्ट्रिक्ट जिला फुटबॉल कैंप का समापन

उदयपुर में 27 मई से चल रहे ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर का हुआ भव्य समापन

Scroll down for more.!

उदयपुर: डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन 12 जून को आरसीए मैदान पर हुआ।

इस दौरान यहाँ एमपीयूएटी के कुलपति प्रोफेसर उमा शंकर शर्मा, यूएमसी के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत, एचजेडएल के मानव संसाधन प्रमुख साईंराम, जिला ओलंपिक महासंघ के अध्यक्ष सुधीर बक्षी और सिरोही जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी समेत अन्य कई उल्लेखनीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज  à¤•राई।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए डीएफए के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने कहा, “पहली बार ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर उदयपुर और ज़वार माइंस में एक साथ आयोजित किया गया हैं| शिविर में 115 बच्चों ने भाग लिया, जो इस बार हर आयु वर्ग के लिए खुला था।”

अंत में शिविर के सभी प्रतिभागियों को डीएफए, उदयपुर द्वारा टी-शर्ट्स दी गई और खेलगांव व सिरोही के जिला खेल अधिकारीयों को भी सम्मानित किया गया|

See Also