दिल्ली-बीकानेर हवाई सेवा की आज से हुई शुरूआत

मंगलवार से दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली क्षेत्रीय हवाई सेवा की शुरूआत हो गई है। एअर इंडिया की सहयोगी एलाइंस एयर इस दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली हवाई सेवा का संचालन कर रही है।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से बीकानेर के लोगों का वर्षों का सपना आज पूरा हो गया है। आज से यानि मंगलवार से दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली क्षेत्रीय हवाई सेवा की शुरूआत हो गई है। एअर इंडिया की सहयोगी एलाइंस एयर इस दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली हवाई सेवा का संचालन कर रही है। क्षेत्रीय हवाई सेवा के तहत दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली की यह पहली उड़ान है। हवाई सेवा की आज से शुरूआत को लेकर बीकानेर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हवाई सेवा शुरू होने से आने वाले समय में यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी।

यह फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 2.45 पर बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर से दोपहर बाद 3.15 पर रवाना 4.30 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएगी। यह फ्लाइट दिल्ली से बीकानेर और बीकानेर से दिल्ली का प्रतिदिन एक फेरा करेगी। पहली उड़ान के लिए दोनों तरफ से यात्रियों ने सभी 72-72 सीटों की बुकिंग करवाई है। दिल्ली से पहली उड़ान में

केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल और नागर विमानन राज्यमंत्री गणपति राजू दिल्ली से बीकानेर आ रहे हैं। वे बीकानेर में इसका उद्घाटन करेंगे। फ्लाइट बीकानेर के नाल एयरपोर्ट से दोपहर 3.10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 4.40 बजे तक पहुंच जाएगी।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री गणपति राजू, जयन्त सिन्हा, अर्जुनराम मेघवाल समेत भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों का दल बीकानेर पहुंचेगा।

बता दें कि सीएम राजे ने इसके लिए साढ़े तीन साल पहले ही प्रयास शुरू कर दिए थे। हाल ही में 31 अगस्त को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयन्त सिन्हा के साथ बैठक में भी दिल्ली-बीकानेर हवाई सेवा को सितंबर माह में ही शुरू करने की मांग रखी थी।

Tags

See Also