हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट बनकर यूई पहुंचे दीपक चाहर

दीपक चाहर को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर एशिया कप की टीम में शामिल किया गया है। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने अधिकारिक तौर पर कर दी है।

Scroll down for more.!

भारत-पाक क्रिकेट मैच में गेंदबाजी के दौरान हार्दिक पांड्या के चोटिल होने का तौहफा सीधे-सीधे राजस्थान के दीपक चाहर को मिला है। चाहर को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर एशिया कप की टीम में शामिल किया गया है। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई ने अधिकारिक तौर पर कर दी है। अब एशिया कप में पहली बार दो राजस्थानी खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। टोंक के खलील अहमद  à¤à¤¶à¤¿à¤¯à¤¾ कप से अपना डे्ब्यू कर चुके हैं। बता दें, बुधवार को यूई में हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिख्स्त दी है।



इसी मैच में पांड्या को गेंदबाजी करते हुए पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर लाया गया था। चोट के चलते वह पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। हार्दिक के साथ अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर भी चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं। इनकी जगह हरफनमौला रविंद्र जडेजा और पेसर सिद्धार्थ कोल को बुलाया गया है।

दीपक ने 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 3.39 इकोनॉमी से 115 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, लिस्ट ए के 19 मैचों में 4.92 इकोनॉमी से 34 विकेट झटके हैं। इसके साथ ही 38 टी-20 मैचों में दीपक ने 7.51 की इकोनॉमी से 40 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में दीपक चैन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं।

Read more: राजस्थान के 7 खिलाड़ियों को मिलेगा महाराणा प्रताप पुरस्कार

Tags

See Also