राजस्थान के राज्य कर्मचारियों के लिए खुश खबरी- महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत वृद्धि

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महंगाई भत्ते में बढ़त का प्रस्ताव गत गुरुवार को स्वीकार किया |

Scroll down for more.!

जयपुर : राजस्थान राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा गत गुरुवार को की | सरकार के इस निर्णय का लाभ लगभग 6.5 लाख कर्मचारियों व 3 लाख पेंशनरों को मिलेगा |  à¤®à¤¹à¤‚गाई भत्ते की इन नयी दरो का प्रभाव 1 जनवरी 2017 से लागू होगा |

गौरतलब हैं की इस निर्णय से पूर्व राज्य कर्मचारियों को वेतन पर 132 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय था जो की अब नयी घोषणा के अनुसार बढ़कर 136 प्रतिशत हो गया हैं | जनवरी से मार्च तक का बकाया लाभ कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा किया जायेगा व अप्रैल से इस बढ़ी हुयी राशी का भुगतान वेतन के साथ देय होगा |

इस निर्णय से राज्य सरकार पर अतिरिक्त 800 करोड़ का भार बढेगा |

See Also