विश्व उपभोक्ता दिवस पर राजस्थान को मिला कंज्यूमर फ्रेण्डली अवाॅर्ड

Khaas Khabar Mar 15, 2017, 16:36 IST

Scroll down for more.!

नई दिल्ली। विश्व उपभोक्ता दिवस के मौके पर राजस्थान को कन्जूमर फ्रेण्डली स्टेट के अवाॅर्ड से नवाजा गया है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से बुधवार को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में कन्जूमर फ्रेण्डली अवाॅर्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान से राजस्थान सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक एवं अतिरिक्त खाद्य आयुक्त कैलाश चन्द मीना ने कन्जूमर फ्रेण्डली अवाॅर्ड ग्रहण किया। समारोह में केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और केन्द्रीय उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री सी आर चैधरी भी उपस्थित थे। आपको बता दें कि राजस्थान में उपभोक्ता कल्याण की दिशा में अनेक नवाचार, उठाए गए महत्वपूर्ण कदम और किए गए उल्लेखनीय कार्यों के परिणामस्वरूप भारत सरकार के उपभोक्ता मामलात, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राजस्थान सहित गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा एवं तेलंगाना को वर्ष 2016-17 के लिए कंज्यूमर फ्रेण्डली स्टेट घोषित किया गया है।

See Also