कला के रंग में जयपुर के मेट्रो स्टेशन,पब्लिक आर्ट से जोडऩे का प्रयास

Patrika news network Posted: 2017-02-28 09:56:21 IST

Scroll down for more.!

जयपुर

आर्ट और क्रिएटिविटी के लिए पहचाने जाने वाले पिंकसिटी के सभी मेट्रो स्टेशन अब आर्टिस्टिक अंदाज में नजर आएंगे। मेट्रो प्रशासन शहर के सभी स्टेशंस को पब्लिक आर्ट से जोड़कर इन्हें कलात्मक बनाने के काम में जुट गया है। यहां तक कि रामनगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार से आर्टिस्ट्स ने काम भी शुरू कर दिया है। पब्लिक आर्ट से जुड़ी यह एक्टिविटी कार्टिस्ट्स के सहयोग से की जा रही है,

 à¤œà¤¿à¤¸à¤®à¥‡à¤‚ देश-दुनिया के आर्टिस्ट्स अपनी स्टाइल में क्रिएटिविटी दर्शाएंगे। इन कलाकारों ने इससे पहले गांधी नगर रेलवे स्टेशन को आर्टिस्टिक रंग देने का कार्य किया था। मेट्रो स्टेशंस को आर्ट से जोडऩे की शुरुआत हो चुकी है और एक महीने के भीतर विवेक विहार, श्यामनगर, न्यू आतिश मार्केट और रेलवे स्टेशन स्थित मेट्रो स्टेशन को कलाकृतियों से खूबसूरत बनाया जाएगा।

म्यूरल-फोक स्टाइल 

कार्टिस्ट के हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के एंट्रेंस और निकास द्वार पर स्पेशल कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जो लोगों का आर्टिस्टिक अंदाज में स्वागत करेंगी। प्रत्येक स्टेशन पर चार से पांच कलाकृतियां बनवाने की प्लानिंग है, जिसमें म्यूरल और फोक आर्ट खास तौर पर होगी। 

वी लव जयपुर...

रामनगर स्टेशन पर दिल्ली के अखलाख अहमद ने म्यूरल बनाने का काम शुरू कर दिया है, जो 40 फीट का होगा। इस पर 'वी लव जयपुर लिखा होगा। जयपुर के श्रीकांत रंगा ने भी स्टेशन पर काम करना शुरू कर दिया है। वे शहर के मॉन्यूमेंट्स और फोक आर्ट को वॉल पर तैयार कर रहे हैं। रंगा के साथ सिटी स्टूडेंट्स भी जुटे हुए हैं। 

See Also