गुर्जर आरक्षण: जानिये कर्नल बैसला की जगह कौन करेगा सरकार से प्रतिनिधि वार्ता

आरक्षण के लिए राजस्थान में फिर से उग्र आंदोलन की तैयारी में जुटे गुर्जर समाज के 15 प्रतिनिधि सरकार से बातचीत करेंगे जिसमें गुर्जर आरक्षण आंदोलन की अब तक अगुवाई करने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला शामिल नहीं होंगे।

Scroll down for more.!

पिछले 11 साल से राजस्थान में  à¤—ुर्जर समाज के लिए आरक्षण के लिए आंदोलन की कमान संभालने वाले गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला इस बार सरकार से होने वाली वार्ता से खुद अलग हो गए हैं। उनके स्थान पर समाज के 15 प्रतिनिधि सोमवार शाम सरकार के साथ टेबल वार्ता में शामिल होंगे। इस वार्ता में होने वाली चर्चा के बाद ही मंगलवार को प्रस्तावित महापंचायत में आगे की रणनीति पर गुर्जर समाज फैसला लेगा।

इससे पहले हिंडौन सिटी में कर्नल बैसला के घर पर सोमवार सुबह हुई बैठम में गुर्जर समाज के प्रतिनिधि एकजुट हुए। बंद कमरे में हुई इस बैठक के बाद कर्नल बैसला ने ऐलान किया कि वे सरकार से वार्ता में शामिल नहीं होंगे, एक प्रतिनिधि मंडल इस वार्ता के लिए जयपुर जाएगा।

ये 15 प्रतिनिधि करेंगे वार्ता

हिम्मत सिंह पाडली प्रवक्ता के नेतृत्व में गुर्जर समाज का प्रतिनिधि मंडल सचिवालय में सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता करेगा। इसमें प्रवक्ता हिम्मत सिंह पाडली के साथ शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, देवी सिंह गुरवार, श्रीराम बैसला, भूरा भगत, दीवान शेरगढ़, हाकिम बैसला, शीशराम मास्टर, मेहरा राम रायका, सियाराम रायका, अतर सिंह एडवोकेट, मुकेश कोटपूतली, टीकम सिंह पावटा, राजन सेलवाल अड्डा, मानधाता सिंह और उम्मेद सिंह रायका।

शाम 6 बजे शुरू होगी वार्ता

आरक्षण के लिए फिर आंदोलन को तैयार हुए गुर्जर समाज की ओर से सोमवार को 15 प्रतिनिधि सरकार से वार्ता करेंगे। सरकार की ओर से जयपुर में वार्ता के लिए बुलावे पर हिंडौन सिटी में कर्नल किरोड़ सिंह बैसला के घर बैठक के बाद समाज के प्रतिनिधि मंडल को जयपुर रवाना करने पर फैसला लिया गया है। शाम 6 बजे शासन सचिवाल में होने वाले इस वार्ता के बाद तय होगा कि 15 मई को गुर्जर समाज की ओर से प्रस्तावित महासभा से आरक्षण आंदोलन शुरू होगा या नहीं?

सरकार व पुलिस सतर्क

प्रतिनिधिमण्डल की सरकार से हुई वार्ता के परिणाम को 15 मई को बयाना अड्डा गांव में आयोजित होने वाली महापंचायत में रखा जायेगा। संभावना है कि वहीं से आंदोलन का आगाज कर दिया जायेगा। जिसको लेकर सरकार व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। महापंचायत स्थल क्षेत्र में इंटरनेट बंद कर दिया है व सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। गुर्जरों की हर गतिविधी पर नजर रखी जा रही है।

स्त्रोत: न्यूज़18, खासखबर

Tags

See Also