8 नवंबर को SMS स्टेडियम में होगा सामूहिक योग और वंदेमातरम गान

50 हजार से ज्यादा लोग करेंगे सामूहिक योग और वंदेमातरम गान, मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री करेंगी शिरकत

Scroll down for more.!

हिंदू स्प्रिचुअल और राजस्थान युवा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 8 नवंबर को एसएमएस स्टेडियम में सामूहिक योग व वंदेमातरम गान होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने बताया कि सामूहिक वंदेमातरम कार्यक्रम में 50 हजार युवा और हजारों स्थानीय लोग शामिल होंगे। इसमें प्रसिद्ध संगीतकार कल्याणजी आनंदजी अन्य 500 संगीतकारों के साथ देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति देंगे।

वहीं कार्यक्रम के सहसंयोजक अमित अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक योग व वंदेमातरम गान की तैयारी के लिए स्कूलों और कॉलेजों में तैयारियां की जा रही है। सामूहिक वंदेमातरम को लेकर युवाओं में खासा जोश है जो एक मंच पर युवा शक्ति को जाहिर करेंगा।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also