मुख्यमंत्री का 4 दिवसीय झुंझुनूं दौरा समाप्त

मुख्यमंत्री ने झुंझुनू की सातों विधानसभाओं में जनसंवाद कर जन समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास किया।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झुंझुनू जिले में चार दिन के दौरे के बाद आज जयपुर वापस लौट गई। जयपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बहाने उनको झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलने का मौका मिल गया। वे झुंझुनू जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं से भी खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि झुंझुनू जिले के विकास को लेकर कई योजनाओं को क्रियान्वित करने का भी प्रयास किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अलसीसर फोर्ट में राजपूत समाज की ओर से एक तलवार भी भेंट की गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री जयपुर पंहुच गईं और हेलीपैड पर विदाई देने के लिए झुंझुनू सांसद संतोष अहलावत, उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी, मंडावा विधायक नरेंद्र खीचड़, झुंझुनू सभापति सुदेश अहलावत, जिला कलेक्टर दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ता हेलीपैड पर मौजूद रहे।

Tags

See Also