मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वीकार किया फिटनेस चैलेंज

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है।

Scroll down for more.!

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का फिटनेस चैलेंज स्वीकार कर लिया है। माहेश्वरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री और उदयपुर राजघराने के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को इस अभियान के तहत अपना फिटनेस वीडियो जारी करने की अपील की थी। उच्च शिक्षा मंत्री ने 'हम फिट तो इंडिया फिट' अभियान में शामिल होते हुए सोशल मीडिया पर अपनी दैनिक योगचर्या का तीन मिनट का वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह योग के जरिए देश को फिट और निरोगी रहने का संदेश दे रही हैं। उनके वीडियो डालने के बाद मुख्यमंत्री राजे ने उनके इस चैलेंज को स्वीकार किया है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने माहेश्वरी को चैलेंज देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, 'यह सकारात्मक पहल है। हम सभी स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।'

आपको बता दें, केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ चैलेंज से देशभर से कई लोगों के साथ सेलिब्रिटीज़ भी जुड़ रहे हैं और यह लिस्ट बहुत लंबी होती जा रही है। इस लिस्ट में खुद राज्यवर्धन सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्राफ भी शामिल हैं।

इससे पहले  à¤‰à¤šà¥à¤š शिक्षा मंत्री माहेश्वरी ने 3 मिनट 4 सैकंड के अपने वीडियो में योग की विभिन्न क्रियाओं को दर्शाते हुए कहा, ‘भारत वह देश है जहां योग की विधिवत शुरुआत हुई। हमारे योग का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है। यही वजह है कि प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।’ किरण माहेश्वरी ने हर तबके के लोगों को इस अभियान से जुड़ने और प्रेरणा लेने का आव्हान भी किया।

Tags

See Also