जोधपुर पहुंची मुख्यमंत्री राजे, 1632 करोड़ की सौगातें सौंपी

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने दौरे के पहले दिन जिले को 1632 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातें सौंपी।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर जोधपुर जिले में हैं। यहां उन्होंने दौरे के पहले दिन जिले को 1632 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातें सौंपी। इसमें 149 करोड़ की लागत वाले लोक देवता वीर तेजाजी ओवर ब्रिज के लोकार्पण एवं भैरोंसिंह शेखावत ओवर ब्रिज का शिलान्यास भी शामिल है। मुख्यमंत्री राजे ने शेरगढ़ राजकीय महाविद्यालय का नामकरण वीर शिरोमणि राव देवराज राठौड़ के नाम पर तथा राजकीय महाविद्यालय बालेसर का नामकरण वीर योद्धा राणा उगम सिंह इन्दा के नाम पर करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की जोधपुर विकास प्राधिकरण ने सरकार के आखिरी 6 महीनों में बिना वित्तीय स्वीकृति के ताबड़तोड़ पत्थर लगाए लेकिन विकास कार्यों पर एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ। साथ ही 1200 करोड़ रुपए का कर्ज छोड़ गए। हमारी भाजपा सरकार ने जोधपुर जिले में विकास कार्यों के लिए पिछले साढे़ चार साल में 13 हजार 500 करोड़ रूपये मंजूर किए, जबकि पिछली सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में करीब साढे़ चार हजार करोड़ ही इस जिले के विकास में खर्च हुए हैं।

बाड़मेर रिफाइनरी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि रिफाइनरी का फिर से एमओयू कर हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई के 40 हजार करोड़ रूपए बचाए हैं। प्रदेश में आधुनिक तकनीक से युक्त रिफाइनरी बनेगी, जिसे लोग लम्बे समय तक याद रखेंगे।

Tags

See Also