मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बुधवार को डूंगरपुर में, चार विधानसभाओं को मिलेगी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 11 जुलाई को डूंगरपुर जिले के दौरे पर पहुंचने वाली हैं। यह उनका 4 दिवसीय दौरा होगा

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 11 जुलाई को डूंगरपुर जिले के दौरे पर पहुंचने वाली हैं। यह उनका 4 दिवसीय दौरा होगा जिसमें राजे 4 विधानसभाओं का दौरा करेंगी और जनसंवाद करेंगी। निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान उक्त चारों विधानसभाओं को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। इससे पहले भी मुख्यमंत्री पिछले महीने डूंगरपुर दौरे पर पहुंची थी लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें दौरा बीच में ही छोड़ वापिस लौटना पड़ा था।

प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुसार मुख्यमंत्री राजे डूंगरपुर में कई कार्यों का शिलान्यास व विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगी। मुख्यमंत्री का 4 दिवसीय कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा...

11 जुलाई को डूंगरपुर,

12 जुलाई को को सागवाड़ा,

13 जुलाई को चौरासी और

14 जुलाई को आसपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संवाद करेंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री चिखली में 100 करोड़ रुपए की लागत के संगमेश्वर पुल की आधारशिला रखेंगी और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगी। उनके प्रस्तावित दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जनसंवाद स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

Tags

See Also