मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंची, संतों का आशीर्वाद लिया

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन दिनों अपने दो दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर जिले में हैं। उन्होंने यहां करीब 50 साधु-संतों से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।

Scroll down for more.!

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन दिनों अपने दो दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर जिले में हैं। राजे दो विधानसभाओं में जनसंवाद करने यहां पधारी हैं। आज दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री राजे सबसे पहले गेप सागर स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंची और यहां करीब 50 साधु-संतों से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने से पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गेप सागर झील पहुंचकर यहां की खूबसूरती को निहारा और चल रहे विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहर के अस्पताल रोड स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वागड़ क्षत्रिय महासभा एवं प्रताप स्मारक समिति से जुड़े राजपूत समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मुख्यमंत्री राजे का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद हर्षवर्द्धन सिंह, विधायक देवेन्द्र कटारा सहित अन्य गणमान्य एवं आमजन उपस्थित थे।


Tags

See Also