किशनगढ़ में अब तक 700 करोड़ के विकास कार्य कराए: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि किशनगढ़ में हमारी सरकार ने अब तक 700 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए हैं और पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 225 करोड़ रूपए की योजना पर काम चल रहा है.

Scroll down for more.!

राजे ने गुरुवार को किशनगढ़ में कहा कि यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण करने, पैसा खर्च करने सहित इसे हकीकत में बदलने का काम हमने किया है और यहां से उड़ानें भी जल्द शुरू होंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि किशनगढ़ की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 225 करोड़ रूपए की योजना पर काम चल रहा है. उसके तहत 15 पेयजल टंकियां बनाई जाएंगी, जिनमें से 7 पर काम चल रहा है.

बता दें कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सर्वसमाज के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर जनसमस्याओं के निराकरण और उनसे सरकार का व्यक्तिशः फीडबैक लेने के लिए गुरूवार को अजमेर जिले के किशनगढ़ पहुंची थीं. किशनगढ़ के मार्बल एसोसिएशन सभागार में राजे ने करीब 7 घण्टे तक सर्वसमाज के लोगों से सरकार और स्थानीय प्रशासन के बारे में फीडबैक लिया. मुख्यमंत्री ने सभी से किशनगढ़ क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा की और उनके सुझावों और समस्याओं को नोट भी किया. हमारी कोशिश है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वहां के सर्वसमाज से संवाद और संपर्क स्थापित किया जाए ताकि वे अपनी बात खुलकर बता सकें और उनकी समस्याएं दूर हों. उन्होंने कहा कि सुराज संकल्प पत्र में जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि किशनगढ़ में हमारी सरकार ने अब तक 700 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए हैं और पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 225 करोड़ रूपए की योजना पर काम चल रहा है.

स्त्रोत: न्यूज़ 18

Tags

See Also