सीएम पहुंची झालावाड़, बुधवार को झालरापाटन में करेंगी जनसंवाद

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने सांसद बेटे दुष्यंत सिंह के साथ दो दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंची, जहाँ हेलीपैड पर सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सबसे पहले खानपुर के चांदखेड़ी दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची और भगवान श्री आदिनाथ के दर्शन किए। सीएम के साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री होटल की ओर रवाना हुई जहां राज्यसरकार के लाभार्थियों से रूबरू हुई और प्रर्दशनी भी देखी।

फिलहाल सीएम राजे खानपुर में मण्डल अध्यक्षों के साथ जनसंवाद कर रही है। इसके बाद राजे शाम को कालीसिंध नदी पर मुंडेरी पर बने पुल का लोकार्पण करेंगी। इसके लिए मुंडेरी की पुलिया पर आकर्षक लाइट लगाई गई है। इस कार्यक्रम में 2100 दीपों से दीपदान और नौकायन के साथ आतिबाजी भी होगी। सरकार की इस जगह को पर्यटन के रूप में स्थापित करने की योजना है।

बुधवार को रहेंगी अपने विधानसभा क्षेत्र में

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में 7 मंडलो के साथ जनसंवाद करेंगी। साथ ही  à¤°à¤¾à¤œà¥à¤¯à¤¸à¤°à¤•ार के लाभार्थियों और प्रबुद्ध जन से मुलाकात भी करेंगी। इशके बाद बुधवार शाम को द्वारिकाधीश मन्दिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगी। साथ ही मुख्यमंत्री का झालरापाटन में पीपली चौराहे से सूर्यमंदिर रोड तक रोड शॉ भी किया जाएगा।

source: hindi.eenaduindia

Tags

See Also