सीएम राजे ने तीन तलाक बिल पारित होने को माना ऐतिहासिक

तीन तलाक को अपराध घोषित करने वाला बिल गुरुवार को लोकसभा में पास हो गया। विधेयक के खिलाफ ​विपक्ष के संशोधन भी खारिज हो गए हैं।

Scroll down for more.!

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2017 के लोकसभा में पारित होने का स्वागत किया है। सीएम राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोकसभा में बिल संशोधन का प्रस्ताव 241 मतों से खारिज हुआ

लोकसभा में चर्चा के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस की सुष्मिता देव, माकपा के ए संपत और बीजद सांसद भर्तृहरि मेहताब ने बिल में संशोधन का प्रस्ताव दिया था। ओवैसी ने दो संशोधन पेश किए, जो खारिज हुए। ओवैसी का संशोधन प्रस्ताव दो वोटों के मुकाबले 241 मतों से खारिज हुआ। अब विधेयक को राज्यसभा में भेजा जाएगा। राज्यसभा में बिल पास होते ही तीन तलाक बिल पूरे देश में लागू हो जाएगा। विधेयक को विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में पेश किया।

Tags

See Also