मुख्यमंत्री राजे ने ली अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य की जानकारी

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हुए किसी भी तरह की मदद की पेशकश की है।

Scroll down for more.!

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की जोधपुर में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग के दौरान तबियत खराब होने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चिंता जताई है। एक ट्वीट के जरिए वसुंधरा ने बच्चन के स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह की जरूरत पर मदद की बात कही है। साथ ही जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने टेलीफोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली है।

अमिताभ बच्चन यहां फिल्म शूटिंग में व्यस्त थे और अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इसकी सूचना जब सीएम को लगी ताे उन्होंने जोधपूर जिला प्रशासन से ली स्वास्थ की जानकारी ली। साथ ही प्रशासन को अमिताभ बच्चन के बेहतर इलाज की हिदायत भी दी।

फिल्म के सिलसिले में राजस्थान पहुंचे हुए बिग बी ने अपनी तबियत की खबर ब्लॉग के जरिए दी थी। इसके बाद जोधपुर के होटल अजीत भवन में मुंबई से आए डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन का चेकअप किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

उधर, डॉक्टरों ने बिग बी की हालत में सुधार बताया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे फिलहाल जोधपुर में ही शूटिंग जारी रखें और मुंबई न जाएं। इससे पहले बिग बी फरवरी में भी रुटीन चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also