मुख्यमंत्री राजे का पाली दौरा: लोगों को मिली सौगातें

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने चार दिवसीय पाली जिले के दौरे पर पहले दिन बाली विधानसभा क्षेत्र के फालना में लोगों से संवाद किया और क्षेत्र के लोगों को कई सौगातें दी।

Scroll down for more.!

सीएम राजे करीब 12 बजे फालना पहुंची। वहां राजे ने अन्नपूर्णा रसोई वैन का शुभारम्भ किया। उसके बाद आम लोगों से मिलकर उनके ज्ञापन लिए। इस मौक़े पर राजे ने बाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई सौगातें दीं। राजे ने देसूरी और बेड़ा में 132-132 केवी ग्रिड सब स्टेशनों का लोकार्पण किया। वहीं सांडेराव-मुंडारा सड़क मार्ग संख्या-16 और बाली-पिंडवाड़ा सड़क व जवाई बांध रेलवे स्टेशन से बेड़ा सड़क के सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। इसके अलावा सरकारी कॉलेज भवन का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में राजे को बताया। जर्मनी से आकर 27 सालों से ऊंट संरक्षण पर कार्य कर रही डॉ। इलसे ने राजे से ऊंट के दूध के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने की मांग की तो व्यापारीयों ने जीएसटी के सरलीकरण का मुद्दा उठाया।

जनसंवाद में डाक्टर्स ने ब्लड बैंक और आईसीयू शुरू करवाने की मांग की। जवाई बांध में गुजरात से नर्बदा का पानी लाकर बाली समेत अन्य क्षेत्रों को मीठा पानी उपलब्ध करने की मांग भी उठाई गई। स्थानीय लोगों ने बाली में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोले जाने की भी मांग रखी। राजे ने सभी से वन टू वन चर्चा कर हर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।

स्त्रोत:  à¤¨à¥à¤¯à¥‚ज़18

Tags

See Also