प्रदेशवासियों को 69वें राजस्थान स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

देश की आजादी के बाद, 30 मार्च 1949 को राजपूताना के विभिन्न रियासतों को जोड़कर राजस्थान प्रदेश का गठन किया गया, जिसे राजस्थान स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Scroll down for more.!

राजस्थान के दिवस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वसुंधरा राजे के मुताबिक, राजस्थानियों ने अपनी मेहनत, लगन व कौशल से प्रदेश का नाम ऊंचा किया है और प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और यहां के कण-कण में रची-बसी साहस, त्याग और बलिदान की गाथाएं हमें गर्व की अनुभूति कराती हैं।

गौरतलब है कि देश की आजादी के बाद राजस्थान के विभिन्न रियासतों को जोड़कर 30 मार्च, 1949 में इसे एक किया गया। इसकी याद में ही राजस्थान स्थापना दिवस मनाया जाता है।

पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर-वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी है। 

अमित शाह ने अपनी संस्कृति, शौर्य और पराक्रम से हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली वीर भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने राजस्थान स्थापना दिवस की सभी राजस्थानवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के पथ पर बढ़ता रहे यही ईश्वर से कामना है।

विजय गोयल ने वीरो की धरती राजस्थान के वीर और शौर्य को नमन करते हुए आप सभी को राजस्थान दिवस पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी!

कई छोटे-छोटे प्रान्तों का विलय करके राजस्थान की स्थापना की गई  

30 मार्च 1949 में जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, और बिकानेर रियासतों का विलय होकर एक बडे़ राज्य की स्थापना की गई जिसका नाम राजस्थान संघ दिया गया। इसी दिन को राजस्थान स्थापना दिवस या राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत जब अंग्रेजों से मुक्त हुआ तब राजस्थान कई छोटी-छोटी रियासतों में बटा हुआ था। जहॉं लगभग 22 देशी रियासतें थी। जो सर्वाधिक राजपूतों की रियासतें मानी जाती थी। जिसमें से एक रियासत अजमेर मारवाडा अंग्रेजो द्वारा शासित थी तथा 21 रियासतों पर देशी राजा राज्य करते थे जो आजादी के बाद विलय को तैयार थे। राजस्थान के कई छोटे-छोटे प्रान्तों का विलय करके राजस्थान राज्य की स्थापना की गई।

स्त्रोत: जागरण

Tags

See Also