द्रव्यवती प्रोजेक्ट से लौटेगा जयपुर का पुराना वैभव: वेंकैया नायडू

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने किया द्रव्यवती नदी का हवाई सर्वेक्षण

Scroll down for more.!

जयपुर: ग्राम कोटा सम्मेलन का उद्घाटन करने आये केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ द्रव्यवती प्रोजेक्ट का हवाई अवलोकन किया।

श्रीमान नायडू और श्रीमती राजे ने कोटा में हो रहे ग्राम 2017 के लिए जयपुर से रवाना होते हुए इस परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद श्रीमान नायडू ने परियोजना की सराहना करते हुए सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर कहा की इस प्रोजेक्ट से जयपुर शहर का पुराना वैभव पुनः लौट आएगा और साथ ही साथ शहरवासियों को भी हरित वातावरण की शुद्ध हवा का लाभ भी मिल सकेगा।

अभी कुछ ही दिनों पहले मुख्यमंत्री ने सरकारी अफसरों को निर्देश दिए थे कि वे इस परियोजना का समापन 15 अगस्त 2018 तक कर दे। गौरतलब हैं की शहर के सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माने जा रहे द्रव्यवती प्रोजेक्ट को टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा विकसित किया जा रहा हैं। 1667 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट से नदी के प्रदूषित पानी को शुद्ध क्र पुनर्जीवित किया जाएगा व् इसके आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉक-वे, एको-पार्क, चेक डैम इत्यादि का निर्माण किया जाएगा।

See Also