विश्व में 20 लेकिन देश में 14 नवम्बर को मनाया जाता है बाल दिवस

केवल भारत में ही बाल दिवस 14 नवम्बर को मनाया जाता है जबकि अन्य देशों में इसे 20 नवम्बर को सेलिब्रेट किया जाता रहा है।

Scroll down for more.!

आज बाल दिवस है यानि बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू का जन्मदिन। आज देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की 129वीं जयंती भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल भारत में ही बाल दिवस 14 नवम्बर को मनाया जाता है जबकि अन्य देशों में इसे 20 नवम्बर को सेलिब्रेट किया जाता रहा है। इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। संयुक्त राष्ट्र ने 1954 में 20 नवम्बर को बाल दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था। यही वजह है कि आज भी कई देशों में बाल दिवस 20 नवम्बर को ही मनाया जाता है। 1964 से पहले तक भारत में भी इसी तिथि को बाल दिवस सेलिब्रेट किया जाता रहा लेकिन 27 मई, 1964 को चाचा नेहरू यानि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि उनके जन्मदिन यानी 14 नवम्बर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाए। बच्चे प्यार ने उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारा करते थे। उन्हें भी बच्चों से खासा लगाव रहा इसलिए उनके जन्मदिवस को 'बाल दिवस' के रुप में बच्चों को ही समर्पित कर दिया जो भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। कई देश ऐसे भी हैं जो 1 जून को बाल दिवस मनाते हैं।

Read more: जयपुर शहर में बसते हैं प्रदेश के सबसे अधिक युवा

बाल दिवस पर गूगल ने भी बच्चों को बधाई दी है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी है। गूगल ने अपने डूडल पर लोक लुभावन नजारा पेश करते हुये काले रंग के अंतरिक्ष मे ग्रह, चांद, तारे और सैटेलाइट को दिखाया है। साथ ही  à¤§à¤°à¤¤à¥€ पर एक बच्ची को टेलिस्कोप से अंतरिक्ष को देखते हुये दिखाया गया है। बच्ची की निगाहें टेलिस्कोप के जरिए अंतरिक्ष की ओर टिकी हैं। धरती पर पेड़, पहाड़ आदि दर्शाये गयें हैं।



Tags

See Also