देशनोक में करणी माता के दर पर पहुंची मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपने बीकानेर दौरे के अंतिम दिन देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Scroll down for more.!

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपने बीकानेर दौरे के अंतिम दिन देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने काबे (सफेद चूहे) के दर्शन भी किए। यहां मुख्यमंत्री ने सीईएससी लिमिटेड कोलकाता द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से तैयार सभागार तथा 35 लाख की लागत से तैयार करणी माता की गनमेटल प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने करणी माता पेनोरमा का लोकार्पण किया तथा पेनोरमा का अवलोकन करते हुए यहां स्थापित की गई प्रतिमाओं की सराहना की।

इससे पहले करणी माता पेनोरमा का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश भर में महापुरूषों और लोक देवी-देवताओं के 40 से अधिक पेनोरमा बना रही है। इनमें से कई पेनोरमा का काम पूरा भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अपने परिजनों के साथ इन पेनोरमाओं का अवलोकन करें। राजे ने कहा कि हमने करणी माता पेनोरमा का निर्माण कर इसे आमजन को समर्पित कर दिया है। इसे साफ-सुथरा रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेनोरमा में अपने इतिहास को देखने और इस पर गर्व करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नापासर में गौ अभयारण्य बनाने और बीकानेर में नंदीशाला के विकास के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं।

Tags

See Also