मुख्यमंत्री राजे ने सचिवालय में अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज जयपुर स्थित शासन सचिवालय में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

Scroll down for more.!

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज जयपुर स्थित शासन सचिवालय में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस शपथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राजे और मुख्य सचिव अशोक जैन सहित सभी विभागों के आला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की। आपको याद दिला दें कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है और उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में जयपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक पार्क में सुबह 11 बजे कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वहां आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई।

नगर निगम में राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत अनिवार्य

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जयपुर नगर निगम ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए रोजाना ऑफिस शुरू होने से पहले राष्ट्रगान और दफ्तर छोड़ने से पहले राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य कर दिया है। इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है। इस बारे में निगम ने एक आदेश भी जारी किया है। जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी के अनुसार, अधिकारियों व कर्मचारियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं सामूहिकता की भावना जगाने तथा काम के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए लिए निगम नई पहल शुरू करने जा रहा है। निगम के आदेश के आने के साथ ही इसपर अमल शुरू हो गया है।

Tags

See Also