मां की तरह कर रही हूं राज्य की जनता की सेवा: मुख्यमंत्री राजे

राज्य की साढे़ सात करोड़ जनता की सेवा मैं एक मां के रूप में कर रही हूं। साढे़ चार वर्षों में बिना भेदभाव के कार्य कर लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया है।

Scroll down for more.!

राज्य की साढे़ सात करोड़ जनता की सेवा मैं एक मां के रूप में कर रही हूं। साढे़ चार वर्षों में बिना भेदभाव के कार्य कर लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। हमने केवल बात ही नहीं की बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारकर जनता को इनका लाभ भी दिया है। यह कहना है मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का। राजे राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान उदयपुर जिले के झाड़ोल में आमसभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दिए गए विश्वास पर हम खरे उतरें हैं। हमने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली, रोजगार जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर लोगों की उम्मीदों को पूरा किया है।

महिला शक्ति को नमन किया

मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि हमने भामाशाह योजना के माध्यम से महिला को परिवार की मुखिया बनाकर पूरे परिवार को मजबूत बनाने का काम किया है। योजनाओं के समस्त लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे खाते में पहुंचने से महिला खुश है और उसका परिवार भी सुखी है।

364 करोड़ के शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री राजे ने उद्बोधन से पूर्व मंच से 364.24 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें मानसी वाकल के 30 ग्रामों/बसावटों को पेयजल उपलब्ध कराने की 11.27 करोड़ की योजना, 58 किलोमीटर की 187 करोड़ की लागत की कुण्डाल से झाड़ोल नेशनल हाईवे टू लेन सड़क एवं झाड़ोल से अम्बाहेली करीब 60 किलोमीटर के 158 करोड़ रुपए की लागत के टू-लेन नेशनल हाईवे का शिलान्यास और 1.59 करोड़ की पुनर्गठित ग्रामीण जल योजना झाड़ोल, 4.50 करोड़ के शिक्षक आवास भवन कोटड़ा एवं 1.88 करोड़ लागत की ग्राम पंचायत विद्युत वितरण योजना फलासिया का लोकार्पण शामिल है।

Tags

See Also