शिक्षा विभाग में बदलाव, कुछ पद हो सकते है समाप्त

प्रदेश के सभी 310 ब्लॉक में जिला शिक्षा अधिकारियों के पद सृजित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से प्रारंभिक चर्चा कर ली है।

Scroll down for more.!

प्रदेश के शिक्षा विभाग के ढांचे में बड़े बदलाव की कवायद चल रही है। अगर यह कवायद सिरे चढ़ती है तो जल्दी ही प्रदेश में पंचायत और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए जाएंगे। इनके स्थान पर सभी ब्लॉक में जिला शिक्षा अधिकारी के पद सृजित किए जाएंगे।

प्रदेश में पिछले काफी समय से शिक्षा विभाग में नवाचार किए जा रहे हैं। नवाचारों की बदौलत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में प्रदेश ने देशभर में एक नया मुकाम हासिल किया है। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की बदौलत सरकारी स्कूलों का लगातार शैक्षणिक स्तर सुधर रहा है। इसी का नतीजा है कि सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम भी साल दर साल बेहतर होता जा रहा है। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में आए सुधार के बाद अब विभाग में विभागीय स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो इसके तहत पंचायत और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के पदों को समाप्त किया जाएगा। इनके स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी 310 ब्लॉक में जिला शिक्षा अधिकारियों के पद सृजित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से प्रारंभिक चर्चा कर ली है। अब इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो आने वाले तीन चार महीनों में इसका कोई ठोस परिणाम सामने आ जाएगा।

स्त्रोत: न्यूज़18

Tags

See Also