फिर फिल्मी सितारों से झिलमिलाया सूरज का शहर

Patrika news network Posted: 2017-03-02 17:45:57 IST Updated: 2017-03-02 17:45:57 IST

Scroll down for more.!

जोधपुर

जोधपुर अब अक्सर ही फिल्मी सिमारों से झिलमिलाता है। तेलुगू सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा सचिन जे जोशी गुरूवार को जोधपुर पहुंचे। जोशी का गृहनगर जोधपुर ही है। जोशी यहां अपनी बड़ी मां की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे हैं। विशेष चार्टर विमान से जोधपुर पहुंचे जोशी बॉलीवुड और तेलुगू दोनों फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

इसके अलावा दोपहर में बादशाहो फिल्म के कलाकार इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा भी जोधपुर पहुंचे, जो यहां से सीधे जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। जैसलमेर फिल्म की शूटिंग चल रही है। म्युजिक इंडस्ट्री का ख्यातनाम नाम सलीम सुलेमान भी दोपहर में जोधपुर पहुंचे। वे यहां एक कांफ्रेंस में शामिल होने आए हैं। 

See Also