जैसलमेर में हर्षोल्लास से मनाई गई पीपा जयंती

Patrika News Network

Scroll down for more.!

जैसलमेर. संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की ६९४ वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। जयंती की पूर्व संध्या पर ब्रह्मणी देवी मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय भजन गायक शैलनाथ, बाबूजी सूरदास सुखदेव चौहान, अशोक, महेश गोयल ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी। सूर्याेदय होने पर पीपाजी महाराज का सपत्निक पंचामृत से स्वजातीय बंधुओं ने अभिषेक किया। इसके बाद स्थानीय ब्राह्मणी देवी मंदिर से शोभायात्रा दर्जी पाड़ा, गांधी कॉलोनी, गड़ीसर चौराहा होते बुए बिजली घर स्थित गजटेड हनुमान मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में संत शिरोमणी पीपाजी महाराज, शिवजी, हनुमानजी व संत योगी की झांकियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा में भक्तिमय संगीत, इसके बाद पीपाजी महाराज की प्रतिमा, झांकियां, ऊंट, घोड़े आगे बढ़ रहे थे। भजन व गीत गाती महिलाएं व बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल थे। कार्यक्रमों में लूणकरण दैया, नरसिंगदास गोयल, मनोहर गोयल, हरीश दैया, हुकुमचन्द, कमल गोयल, सुरेश चौहान, अरुण, रितेश, सौभाग्यमल, दीपक सहित कई लोगों ने सहयोग दिया। मंगलवार शाम को स्वजातीय बंधुओं की गोठ का आयोजन किया गया ।

See Also