मेरिटोरियस गर्ल्स को मिलेगी इंजीनियरिंग की फ्री कोचिंग, CBSE देगा यह सुविधा

मेधावी छात्राओं को सीबीएसई उड़ान प्रोजेक्ट के माध्यम से इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए नि:शुल्क कोचिंग देगी।

Scroll down for more.!

देश भर की मेधावी छात्राओं को सीबीएसई उड़ान प्रोजेक्ट के माध्यम से इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए नि:शुल्क कोचिंग देगी। इसके लिए छात्रा का 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत और उससे अधिक प्राप्तांक होना और साइंस व मैथ्स में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना होना चाहिए।

सीबीएसई ने वेबसाइट à¤ªà¤° इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीबीएसई का प्रोजेक्‍ट उड़ान सरकार का ऐसा प्रोजेक्‍ट है, जिसके अंतर्गत सरकार मेधावी लड़कियों को कोचिंग देगी।

ये कोचिंग इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए होगी। पिछले साल भी सरकार ने इस तरह की कोचिंग दी थी, जिसमें 135 लड़कियों ने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

इस स्कीम के तहत छात्राओं को, जिन्होंने कुल 70 प्रतिशत से अधिक अंक और विज्ञान व गणित में 80 फीसदी से अधिक नंबर प्राप्त किए हैं, उन्‍हें कोचिंग दी जाएगी।

ये कोचिंग नि:शुल्क होगी। इसके तहत चुनी गई छात्राओं को ट्यूटोरियल्स, टीचर्स से सहायता, लेक्चर्स और पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी मदद से वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकेंगी। इसके लिए सीबीएसई ने 60 शहरों में वर्चुअल कांटेक्ट क्लासेज का भी आयोजन किया था। इसके अलावा हेल्पलाइन भी बनाई गई, जिससे छात्राओं को मदद मिल सके।

स्त्रोत: भास्कर

See Also