वैन से ग्रामीण शाखाओं तक पहुंचेगा कैश: आरएमजीबी

राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की तरफ से पाली जिले में आयोजित कार्यक्रम में दो कैश वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Scroll down for more.!

राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष एस.पी. श्रीमाली ने बुधवार को पाली जिले के रोहट ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में दो कैश वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महाप्रबंधक आरके मोदी ने बताया कि ये दोनों कैश वैन रोहट स्थित बैंक की मुद्रा पेटिका शाखा से नियमित रूप से नकदी लेकर पाली, जोधपुर एवं जालोर जिले की ग्रामीण शाखाओं में पहुंचाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आरएमजीबी बैंक की शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध रहेगी।

बैंक अध्यक्ष ने बताया कि बैंक ने मुद्रा पेटिका के लिए रोहट का चयन इसी उद्देश्य के साथ किया था कि ग्रामीण अंचल में नकद की आपूर्ति की जा सके। ये दोनों कैश वैन योजनाबद्ध तरीके से इन तीनों जिलों की लगभग 150 से अधिक शाखाओं में नकदी की आपूर्ति करवाएंगी। बैंक भविष्य में दौसा, जयपुर एवं उदयपुर जिले में भी इसी तरह की व्यवस्था करेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंक शाखा में नकदी मिल सके। बैंक ने हाल ही 2 मोबाइल एटीएम का भी लोकार्पण किया था।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक ए.पी. चौधरी, मुख्य प्रबंधक सतर्कता ललित शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक आरवी मिश्रा, पीसी सेठी, मुख्य प्रबंधक कमल सक्सेना, आशुतोष कुमार, रोहट शाखा प्रबंधक एसएस राठौड़ एवं रोहट के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also